सीतामऊ: सीतामऊ फाटक पुलिया पर स्कूटी सवार घायल, विधायक विपिन जैन ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
मंदसौर के सीतामऊ फाटक मुक्तिधाम की बड़ी पुलिया पर 1 जुलाई शाम करीब 6 बजे अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल हो गया,मौके से गुजर रहे विधायक विपिन जैन ने अपने सुरक्षा कर्मियों की मदद से घायल को तत्काल अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान नहीं हो सकी है,घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,