मंझनपुर: शरीफपुर में बकरी चराने गई दो बच्चियों की तालाब में डूबने से हुई मौत, एएसपी ने दी जानकारी
अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने बताया कि मंझनपुर थाना अंतर्गत ग्राम शरीफपुर से सूचना प्राप्त हुई कि दो लड़कियां तालाब के किनारे बकरियां चराने गई थी तालाब में नहाते समय डूबने से दोनों की मृत्यु हो गई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही।