मुरैना नगर: मुरैना: भागवत कथा सुनने गया युवक क्वारी नदी में डूबा, रातभर तलाश के बाद मिला शव, पोस्टमार्टम हुआ
मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र के खुर्द गांव निवासी 35 वर्षीय बच्चू कुशवाहा की क्वारी नदी में डूबने से मौत हो गई। वह भागवत कथा सुनने गया था और घर लौटने से पहले नदी में नहाने पहुंचा था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की तो नदी किनारे कपड़े और चप्पल मिले।बाद में शव नदी से बरामद हुआ, आज पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।