प्रखंड राजस्थान 2.0 के तहत प्रधानाचार्य डॉ. सुशीला बलौदा की अध्यक्षता में मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। मां शारदे की पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई पीटीएम में अभिभावकों एवं अतिथियों का स्वागत किया गया। पीटीएम प्रभारी सुशीला बिशु ने बताया कि प्रधानाचार्य डॉ. बलौदा ने विद्यालय में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं बाल वाटिका आदि से अभिभावकों को अवगत करवाया।