दरभा: पारंपरिक पूजा अर्चना के बाद पर्यटकों के लिए फिर खोली गई कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित कोटमसर गुफा
Darbha, Bastar | Nov 2, 2025 कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित कोटमसर गुफा को पारंपरिक पूजा अर्चना करने के बाद पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया है। कोटमसर गुफा छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण है। यह गुफा हर साल मानसून के मौसम आमतौर पर 15 जून से मध्य अक्टूबर तक) में बंद रहती है क्योंकि इसके अंदर पानी भर जाता है।