हुलासगंज प्रखंड के चीरी प्रखंड अंतर्गत सीसरा गांव में एक व्यक्ति को सांप ने काट लिया जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी और स्थानीय स्तर से इलाज के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बुधवार रात्रि करीब 10 बजे तक इलाज जारी है। घायल व्यक्ति उक्त गांव के निवासी डोमन पासवान हैं जो अपने घर के पास कहीं जा रहे थे तभी यह घटना घटी।