चंदनकियारी: अमलाबाद ओपी क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी बालू तस्करी, दामोदर नदी की हालत चिंताजनक
चंदनकियारी के अमलाबाद ओपी क्षेत्र में बालू तस्करों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। रात के अंधेरे में ट्रैक्टरों से धड़ल्ले से बालू उठाया जा रहा है।रविवार समय एक बजे मिली जानकारी में बताया गया कि दामोदर नदी की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। अवैध खन के कारण नदी किनारे कई जगहों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे तटबंध कमजोर पड़ रहा है।