कुनकुरी: धनबाद से रायपुर जा रहा कोयला लदा ट्रक लोरो घाट में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया
दुलदुला विकासखंड स्थित लोरो घाट में आज एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। धनबाद से रायपुर जा रहा कोयला लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, ट्रक में केवल चालक मौजूद था, जो इस हादसे में बाल-बाल बच गया। चालक को हल्की चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे इलाज के लिए दुलदुला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।