बारीगढ़ गांव निवासी 20 वर्षीय प्रशांत बाइक में सवार होकर गांव घूमने जा रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक अचानक असंतुलित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में महोबा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रिफर कर दिया है।