नजीबाबाद: नजीबाबाद में विश्व पर्यावरण दिवस पर गायत्री शक्तिपीठ ने किया वृक्षारोपण, निःशुल्क तुलसी पौधे भी वितरित किए
शांतिकुंज जोनल कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद में शुक्रवार सुबह 7 बजे विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। "एक वृक्ष दस पुत्र समान, वृक्ष लगाओ - पर्यावरण बचाओ, तुलसी विरवा रोपो घर-घर में रोग निवारक क्षमता" जैसे जयघोष के साथ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य उपवन में पौधे लगाए गए।