हरलाखी: गंगौर SSB द्वारा आयोजित मिथिला क्रिकेट प्रतियोगता के सेमीफाइनल में गंगौर व पिपरौन क्रिकेट क्लब हुआ विजयी
हरलाखी प्रखंड के गंगौर ssb कैम्प द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मिथिला क्रिकेट प्रतियोगता के सेमिफाइनल मैच में गंगौर क्रिकेट क्लब व पिपरौन क्रिकेट क्लब ने जीतकर फाइनल में जगह बनाया। 10-10 ओवर के निर्धारित मैच में गंगौर क्रिकेट क्लब ने जानकीनगर को एवं पिपरौन क्रिकेट क्लब कमला क्रिकेट क्लब को हराया। शनिवार को दोनो बिजयी टीमे के बीच फाइनल होगा।