धार: शहर सहित जिले भर में अधिकारियों ने पेट्रोल पंपों की आकस्मिक जांच कर परखी ईंधन की गुणवत्ता
Dhar, Dhar | Jul 13, 2025 धार सहित जिले में विभिन्न स्थानों पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के आदेश पर पेट्रोल पंपों की आकस्मिक जांच की गई। धार शहर के अलावा जिले के पीथमपुर व बदनावर में प्रशासनिक अधिकारियों ने पेट्रोल पंपों की जांच करते हुए पेट्रोल पंप के टैंक में पानी की जांच, ईंधन की गुणवत्ता जांचते हुए निःशुल हवा, पेयजल व स्वच्छ शौचालय की उपलब्धता देखी गई।