धार: धार में 16 जुलाई को जिला पत्रकार संघ करेगा शब्द समागम का आयोजन, मंत्री पटेल व राज्यमंत्री ठाकुर होंगे शामिल
Dhar, Dhar | Jul 12, 2025 धार जिला पत्रकार संघ द्वारा इस वर्ष भी शब्द समागम 2025 रूपी भव्य कार्यक्रम 16 जुलाई बुधवार को धार में आयोजित किया जाएगा। पिछले वर्षों की तर्ज पर आयोजित इस अनूठे और गरिमामय शब्द समागम में देश-प्रदेश की ख्यात हस्तियों के साथ आदिवासी अंचल के धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन सहित जिलेभर के पत्रकार हिस्सा लेंगे।