कैराना: कैराना के पावटीकलां की बेटी ने एशियाई चैंपियनशिप में लहराया परचम, जीता कांस्य पदक
Kairana, Shamli | May 29, 2026 कभी गांव और खेतों की पगडंडियों पर दौड़ लगाने वाली साधारण किसान की बेटी ने एशियाई ट्रैक पर भारत का झंडा बुलंद किया है! दरअसल, शामली जिले के कैराना इलाके के गांव पावटीकलां की रहने वाली निपम चौहान ने हांगकांग में अंडर-20 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता है।11.62 सेकंड का समय निकालकर निपम ने सफलता प्राप्त की।