छतरपुर नगर: झांसी-खजुराहो फोर लेन पर सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, एक गंभीर घायल ग्वालियर रेफर
ओरछा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत झांसी-खजुराहो फोरलेन पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में आज 03 अप्रैल शाम करीब 7:30 बजे एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।जानकारी के अनुसार हीरालाल (70) पिता गोविंददास यादव निवासी ग्राम सौरा और चंद्रप्रकाश (40) पिता लच्छी यादव बाइक से खेत से जानवरों के लिए भूसा खरीदने निकले थे।