मिर्ज़ापुर: कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री पुल से एक युवती ने गंगा में लगाई छलांग, नाविकों ने बचाई जान, अस्पताल में इलाज जारी
बताते चले कि देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के दुबेपुर कतरन निवासी अमरेश की 21 वर्ष की पुत्री खुशी ने गुरुवार की सुबह लगभग 10:00 बजे। कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री पुल से गंगा में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानी नाविकों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए। युवती को गंगा नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल। इलाज के लिए भेजा।