झालरापाटन: सर्विस रोड पर दुकान लगाने की अनुमति के लिए पुराने कपड़े बेचने वाले दुकानदारों ने नगर पालिका ईओ को दिया ज्ञापन
झालरापाटन में बुधवार दोपहर 3:00 बजे पुराने कपड़े बेचने वाले दुकानदारों ने नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने झालावाड़-पाटन के बीच सर्विस लेन पर दुकान लगाने की अनुमति जारी रखने का अनुरोध किया है।दुकानदारों ने ज्ञापन में बताया कि वे पूरे साल से इसी सर्विस लेन पर दुकानें लगाते आ रहे हैं। इसके लिए वे नियमित रूप से नगर पालिका की रसीद भी कटवाते हैं।