झालरापाटन: झालावाड नगर परिषद के संविदा कर्मी ने व्यापारियों से चौथ वसूली की कोशिश, व्यापारियों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा
झालावाड़ के मुख्य बाजार में मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे नगर परिषद के एक संविदा कर्मी ने व्यापारियों से चौथ वसूली का प्रयास किया। इस घटना के बाद आक्रोशित व्यापारियों ने उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली पुलिस में संविदा कर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।