सीतामऊ: हर बारिश में डूबता राणायरा गाम में दो फीट जलभराव से ग्रामीण परेशान, वीडियो वायरल कर लगाई गुहार
मंदसौर जिले के राणायरा गांव में बुधवार शाम हुई बारिश के बाद दो फीट तक जलभराव हो गया। ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर बताया कि पानी निकासी नहीं होने से हर साल यही स्थिति बनती है, जलभराव से आवागमन बाधित है और मच्छरों व जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की,