ऊंचाहार: गणेशगंज इटौरा बुजुर्ग गाँव में शॉट सर्किट से गेहूं के खेत में लगी आग, ग्रामीणों ने पाया काबू
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के गणेशगंज इटौरा बुजुर्ग गाँव में रविवार की दोपहर, खेतों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से गेंहू के खेत में आग लग गई, हवा का रुख तेज होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक करीबन 6 बीघे फसल जलकर राख हो गई थी ।