चितरंगी: चितरंगी तहसीलदार ने अवैध बोल्डर पत्थर ले जा रहे दो ट्रैक्टरों को ज़ब्त कर की कार्रवाई
चितरंगी थाना क्षेत्र के बगदरा कला में बोल्डर पत्थर का अवैध परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर वाहन को चितरंगी तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह ने जप्त करते हुए कार्यवाही के लिए चितरंगी पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। चितरंगी तहसीलदार के इस कार्यवाही से अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वाले कारोबारी में हड़कंप मच गया है।यह कार्यवाही आज सोमवार के शाम 4:00 बजे के करीब की गई।