पन्ना: इंसानियत शर्मसार: अज्ञात बाइक सवार ने भांजी की विदाई में जा रहे दंपत्ति को रौंदा, तड़पता छोड़ हुआ फरार
Panna, Panna | Apr 24, 2026 रिश्तों की खुशियों में मातम! महाराजगंज अपनी भांजी की विदाई में शामिल होने जा रहे एक दंपत्ति को मोहाई और बनोली के बीच अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 53 वर्षीय कामनाथ लोधी और उनकी पत्नी लहूलुहान होकर सड़क पर तड़पते रहे, लेकिन आरोपी युवक इंसानियत को शर्मसार करते हुए मौके से फरार हो गया।