मोहनलालगंज: जमीन के फर्जी सौदों का धंधा बेनकाब, निगोहा थाने में पांच पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज
निगोहा थाना पुलिस ने संगठित अपराधों में लिप्त पांच लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि इस गिरोह का सरगना मोहित रावत है, जो अपने साथियों के साथ फर्जी दस्तावेजों के जरिए भोले-भाले लोगों की जमीनें हड़पता और अवैध खरीद-फरोख्त कर धन कमाता था।