स्याना: बहादुरगढ़ नहर पटरी मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार की हुई मौत
Siyana, Bulandshahr | Apr 26, 2026
नगर के बहादुरगढ़ नहर पटरी मार्ग पर अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के सबको कमरे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार को कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र कुमार ने बताया कि बहादुरगढ़ नहर पटरी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 45 वर्षीय नरेंद्र की मौत हो गई।