उचकागांव: उचकागाँव: श्यामपुर बाजार में युवकों की मारपीट का वीडियो वायरल, हथुआ SDPO ने बताया मामला
उचकागांव थाना क्षेत्र के श्यामपुर बाजार में स्थानीय युवकों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है। रविवार कि देर शाम हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना करीब 15 दिन पहले की है। उस समय आपसी समझौते के बाद विवाद समाप्त कर लिया गया था।