उचकागांव: मीरगंज में महावीरी अखाड़ा को लेकर एसडीओ-एसडीपीओ और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुई चर्चा
मीरगंज नगर परिषद् कार्यालय के सभागार में शनिवार की दोपहर 2 बजे के करीब महावीरी अखाड़ा पर्व को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी हथुआ ने की। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हथुआ आनंद मोहन गुप्ता, नवनियुक्त थाना अध्यक्ष, नगर परिषद् के जनप्रतिनिधि एवं अखाड़ा समिति के सदस्य मौजूद रहे।