राजपुर: बेमौसम बारिश के कारण राजपुर में निर्माणाधीन सड़क कीचड़ में हुआ तब्दील
बलरामपुर जिले में आज देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी-तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश ने पूरे इलाके को प्रभावित कर दिया। बेमौसम हुई इस बारिश से जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। तेज हवाओं के साथ आई बारिश के कारण कई जगहों पर धूल और मलबा उड़कर सड़कों पर फैल गया। खासकर निर्माणाधीन नेशनल हाईवे 34