हुसैनाबाद: मौत के गड्ढे से 24 घंटे बाद मिला लवकुश का शव, सुरक्षा और बचाव व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल
हुसैनाबाद सोहया पहाड़ के दमदमी गांव के पास माइंस के पानी भरे गहरे गड्ढे में डूबे पतरा खुर्द निवासी 24 वर्षीय लवकुश कुमार गुप्ता का शव घटना के करीब 24 घंटे बाद गुरुवार सुबह पानी की सतह पर उतराता मिला। स्थानीय गोताखोरों द्वारा लगातार खोजबीन के बावजूद युवक का पता नहीं चल पाया था। इस बीच पटना से एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया था, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही शव बरा