दातागंज: उगनपुर के एक युवक की गला दबाकर हत्या और शव को ले जाकर रामगंगा में फेकने के आरोपी दो गिरफ्तार,
दातागंज क्षेत्र के उगनपुर गांव के रहने वाले एक युवक अमित की गला दबाकर समरेर क्षेत्र के नवदिया गांव में हत्या कर दी गई थी। जिसके आरोप में एक महिला रिंकी और एक व्यक्ति मुकेश निवासी ग्राम वृंदावन थाना विनावर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुकेश की पत्नी रिंकी को मृतक परेशान करता था जिसके परेशान होकर पति पत्नी और ससुर ने अमित की होली पर बुलाकर हत्या कर दी।