दातागंज: पुट्ठी रसूलपुर गांव में मामूली कहासुनी होने पर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले, दोनों पक्षों के दो लोग घायल हुए
रविवार को बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के पुट्ठी रसूलपुर गांव में मामूली कहासुनी होने पर दो पक्षों में जमकर लाठी झंडा चले। जिसमें एक पक्ष के उदयवीर पुत्र राजेश घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष के अंशू पुत्र सुरेंद्र घायल हो गए। दोनों पक्षों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।