दातागंज: जिलाधिकारी ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम बदायूं क्लब व हेलीपैड का निरीक्षण
रविवार को बदायूं के जिलाधिकारी मनोज कुमार ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के 2 अप्रैल को लोकसभा सामान निर्वाचन 2024 के परिपेक्ष में बदायूं क्लब में होने वाले प्रबुद्ध सम्मेलन को दृष्टिगत रखते हुए हेलीपैड स्थल पुलिस लाइन, कार्यक्रम स्थल बदायूं क्लब का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।