जनपद में बढ़ती शीतलहर एवं तापमान में अत्यधिक गिरावट को देखते हुए डीएम चंद्र मोहन गर्ग की अनुमति के क्रम में कक्षा 8 तक के विद्यालयों के संचालन पर स्थाई रोक लगा दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने मंगलवार शाम बताया आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत शीतलहर व घना कोहरा छाए रहने के कारण कक्षा 8 तक के विद्यालयों को 26 दिसंबर तक स्थगित किया गया है।