गिरिडीह: भाकपा माले का दो दिवसीय जिला सम्मेलन 28-29 जून को पीरटांड़ के मधुबन में होगा आयोजित
भाकपा माले का दो दिवसीय जिला सम्मेलन 28-29 जून को पीरटांड़ के मधुबन में आयोजित होगा। सम्मेलन की तैयारी का जायजा लेने भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा शुक्रवार को 12 बजे मधुबन पहुंचे। 28 जून को खुला सत्र, रैली और प्रदर्शन होगा। महिला, युवा और छात्र संगठनों से हजारों की संख्या में भागीदारी का दावा है।