दरभंगा: वट सावित्री पूजा पर महिलाओं की उमड़ी आस्था, लहेरियासराय दुर्गा मंदिर परिसर में वट वृक्ष के नीचे की पूजा-अर्चना
दरभंगा में आज वट सावित्री पूजा को लेकर महिलाओं में गहरी आस्था देखने को मिली। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के लिए वट वृक्ष के नीचे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। लहेरियासराय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी महिलाएं पूजा की थाल लेकर वट वृक्ष पहुंची