गोड्डा: सड़क पर बाइक से जा रहे शिक्षक पर गिरा ताड़ का पेड़, मौके पर ही हुई मौत
Godda, Godda | Apr 23, 2026 गोड्डा जिले के हरिपुर गरबन्ना के पास गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में घर लौट रहे शिक्षक राकेश रंजन की मौत हो गई। वे 2 उच्च विद्यालय सुडमारा में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे और प्रतिदिन की तरह विद्यालय से पढ़ाकर अपने घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार राकेश रंजन अपनी बाइक से भागलपुर रोड पेट्रोल पंप के पास स्थित घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे वर्षों से ख