बीसलपुर: मधवापुर गांव में एक ही रात में 2 दुकानों से सामान व नगदी सहित हजारों रुपए की हुई चोरी, पुलिस जांच में जुटी
मधवापुर गांव में एक ही रात में 2 दुकानों से चोरी होने का मामला सामने आया है। ग्राम मधवापुर निवासी धर्मवीर ने बताया कि बीती रात्रि के समय खोखे से सामान व ₹10,000 की नकदी चोरी हो गई। वहीं, दियोरिया निवासी सुनील गुप्ता की आढ़त में रखे 2 बोरी गेहूं और ₹3000 लेकर अज्ञात चोर फरार हो गए।