मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर: भीड़भाड़ में ट्रेन से गिरा मजदूर, हालत गंभीर, एमएमसीएच में इलाज जारी
पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के रबदा गांव निवासी 26 वर्षीय उदय कुमार बैठा ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वह सिकंदराबाद में मजदूरी करता है और मंगलवार को अपने घर लौट रहा था।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने के कारण उदय गेट के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति के धक्का देने से वह चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़