सिराथू: चुनावी रंजिश के चलते लोहन्दा गांव में एक व्यक्ति को जहर देकर हत्या करने का आरोप प्रधान और उनके भाइयों पर लगा
सैनी थाना क्षेत्र के लोहन्दा गाँव में बुधवार एक व्यक्ति की मौत पर उनके परिजनों ने प्रधान और उनके भाइयों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि मृतक रामबाबू के बेटे को फसाया गया था।उसके बाद से ग्राम प्रधान धमकियां दे रहा था।रामबाबू के शरीर पर सुसाइड नोट लिखा था।जिसमें प्रधान और उनके भाइयों का नाम मौत के कारणों में लिखा गया था।केस दर्ज हुवा।