गिरिडीह: बीबीसी रोड के बंद घर में चोरी, नकद, जेवर व महंगे कपड़ों समेत लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ।
नगर थाना क्षेत्र के बीबीसी रोड में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। गृहस्वामी रितेश सिन्हा शुकवार दोपहर 12 बजे जब गिरिडीह लौटे, तो घटना की जानकारी हुई। बताया गया कि घर के बाहर का ताला तो ठीक ठीक था, लेकिन दूसरे हिस्से को क्षतिग्रस्त कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।