कटोरिया: तसरिया गांव: कीटनाशक दवा पीने से 3 वर्षीय बालक की हालत बिगड़ी
Katoria, Banka | Nov 1, 2025 तसरिया गांव में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कीटनाशक दवा पीने से जानकी यादव के 3 वर्षीय पुत्र सौरभ की हालत बिगड़ गयी। परिजनों को जब मामले की जानकारी हुई तो आनन-फानन उसे इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टर नीतिश कुमार की देख-रेख में उसका इलाज चल रहा है।