ब्यावरा: राजगढ़ बाईपास पर ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत
Biaora, Rajgarh | Apr 25, 2026 ब्यावरा देहात थाना पुलिस ने शनिवार को सुबह 10:00 बजे करीब जानकारी देते हुए बताया कि ब्यावर देहात थाना क्षेत्र के राजगढ़ बायपास ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल के मोर्चरी रूम में रखवाया है।