जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में जामा थाना क्षेत्र महारो मोड़ पर रविवार 3 बजे सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।इस दौरान आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई।इस दौरान सुरक्षित गति से वाहन चलाने दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने व नशा कर गाड़ी न चलाने की हिदायत दी गई।