उन्नाव: थाना मौरावां क्षेत्र के ग्राम तिसंधा में बाइक और साइकिल सवार की टक्कर, दोनों की हुई मौत, परिजन पहुंचे पोस्टमार्टम
Unnao, Unnao | May 1, 2026 उन्नाव के थाना मौरावां क्षेत्र के अंतर्गत की तिसंधा गांव के पास बाइक और साइकिल में आपस में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक शिवा पुत्र राम मिलन 22 ग्राम रामपुर सुदौली थाना बछरावां जिला रायबरेली और साइकिल सवार बुजुर्ग व्यक्ति अखिलेश शुक्ला की दर्दनाक मौत हो गई वहीं बाइक सवार साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया