हरलाखी थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों से तीन बाइक की चोरी का मामला सामने आया हैं। इस संबंध में तीनों पीड़ित बाइक मालिकों ने थाना में अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके अनुसार एक बाइक रामपुर गांव निवासी पंकज कुमार यादव की, दूसरी उमगांव निवासी सुखारी सहनी की व तीसरी बाइक साहरघाट थाना क्षेत्र के डुमरा गांव निवासी सीताराम मुखिया की बाइक पिपरौन गा