गिरिडीह: गिरिडीह जिले में बिजली व्यवस्था चरमराई, कई क्षेत्रों में 24 घंटे से बिजली गुल
गिरिडीह जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। फीडर-3 अंतर्गत बक्सीडीह, भंडारीडीह, शास्त्रीनगर, अलकापुरी, बोड़ो और पचंबा क्षेत्रों में शनिवार को 3 बजे तक पिछले करीब 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। भीषण गर्मी के बीच लगातार कटौती से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी, पंखा और अन्य जरूरी सुविधाएं प्रभावित हो गई हैं।