हरदा: मसनगांव रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से 9 वर्षीय भांजे की मौत, मामा गंभीर रूप से घायल
Harda, Harda | May 7, 2026 जिले के मसनगांव रोड पर आज करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक से इटारसी जा रहे मामा-भांजे को ओवरटेक कर रहे एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 9 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि उसका मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस अज्ञात ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।