कोंडागांव: 5 नवंबर को कोंडागांव में श्रीराधा कृष्ण मंदिर में होगा रजत जयंती समारोह, गोवर्धन सेवा समिति की बैठक में लिया गया निर्णय
कोंडागांव गोवर्धन सेवा समिति यादव समाज की बैठक आज सोमवर दोपहर 2 बजे श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मंदिर की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। समिति के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 4 नवंबर, मंगलवार को सुबह 8 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा