गैरतगंज: नक्सलवाद पर आधारित फिल्म “उद्घोष” की गैरतगंज में शूटिंग, स्थानीय प्रतिभाओं को मिल रहा मंच
रायसेन जिले के गैरतगंज क्षेत्र में एक बार फिर फिल्म निर्माण गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है। वेब सीरीज “सामना” की सफल शूटिंग के बाद अब नक्सलवाद की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म “उद्घोष” की शूटिंग इन दिनों क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर की जा रही है। इससे इलाके में उत्साह का माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शूटिंग देखने के लिए पहुंच रहे हैं। फिल्म क