आनी: जलोड़ी टनल के लिए पांच साइटें चिह्नित, एक पर लोगों को आपत्ति
Ani, Kullu | Jul 11, 2024 आनी और बंजार विस क्षेत्र के मध्य प्रस्तावित जलोड़ी टनल निर्माण को लेकर अल्टीनॉक कंपनी ने पांच साइटों का चयन किया है। इसको लेकर आनी और बंजार विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और संबंधित क्षेत्र की जनता के साथ कंपनी और NH प्राधिकरण के अधिकारियों का एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम आनी के खनाग विश्राम गृह और बंजार के शोजा विश्राम गृह में आयोजित किया गया।