आनी: उपमंडल मुख्यालय आनी में हुई वाहनों की पासिंग व ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट, एसडीएम ने दी जानकारी
Ani, Kullu | Jul 10, 2024 उपमंडल मुख्यालय आनी में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट लिए गए। इस दौरान मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर द्वारा आरएलए आनी के अंतर्गत पंजीकृत वाहनों की फिटनेस जांच कर उनके फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किए गए। जबकि ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए वाहन चालकों के ड्राइविंग ट्रायल भी लिए गए। इस आशय की जानकारी बुधवार को एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने दी है।